मोदी के शपथग्रहण समारोह में दूसरी बार भी शिरकत नहीं कर पायेंगी हसीना

Summary :

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में दूसरी बार भी हिस्सा नहीं ले पायेंगी क्योंकि मंगलवार से

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में दूसरी बार भी हिस्सा नहीं ले पायेंगी क्योंकि मंगलवार से उनका तीन देशों का दौरा शुरू हो रहा है । सरकार की ओर से यहां जारी बयान में कहा गया है कि मुक्ति संग्राम मामलों के मंत्री ए के एम मुजामिल हक इस समारोह में शिरकत करेंगे क्योंकि वह बांग्लादेश सरकार के सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री हैं । 
इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री हसीना का तीन देशों का दौरा मंगलवार से शुरू हो रहा है । वह जापान, सऊदी अरब और फिनलैंड की यात्रा पर जा रही हैं । विदेश में रहने के कारण हसीना 2014 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सकी थी । पिछली बार बांग्लादेश की संसद अध्यक्ष डा शिरीन शरमिन चौधरी ने 26 मई को शपथग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया था । 
भारत के राष्ट्रपति कार्यालय ने रविवार को नयी दिल्ली में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ 30 मई को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे । आम चुनाव में जबरदस्त जीत के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत दुनिया भर के नेताओं ने मोदी को बधाई दी थी । 

Desk Team