अमेरिका तेजी से फैल रहे ‘मंकीपॉक्स’ के प्रति सरकारी जवाबी कार्रवाई को बढ़ाने के लिए इस बीमारी को जन स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित करेगा। देश में पहले से ही 6600 से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।इस घोषणा से इस वायरस का मुकाबला करने के लिए संघीय धन एवं संसाधनों को लगाने में मदद मिलेगी। इस मामले से जुड़े लोगों ने इस घोषणा से पहले अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर इसकी जानकारी दी।यह घोषणा ऐसे समय होने जा रही है जब बाइडन प्रशासन मंकीपॉक्स के टीके की उपलब्धता को लेकर आलोचनाओं का सामना कर चुका है। न्यूयार्क और सान फ्रांसिस्को जैसे बड़े शहरों में क्लीनिकों का कहना है कि मांग को पूरा करने के लिए उन्हें दो खुराक वाले टीके की पर्याप्त मात्रा नहीं मिली है। कुछ को तो पहली खुराक की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दूसरी खुराक देना बंद करना पड़ा।
Health Emergency : अमेरिका मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित करेगा
Summary :
अमेरिका तेजी से फैल रहे ‘मंकीपॉक्स’ के प्रति सरकारी जवाबी कार्रवाई को बढ़ाने के लिए इस बीमारी को जन स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित करेगा।


Download Android App
Download iOS App



