नैंसी पेलोसी की सख्त चेतावनी – कैपिटल हिल दंगे में मददगार सांसदों को झेलने होंगे आपराधिक आरोप

Summary :

अमेरिकी प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा है कि 6 जनवरी को कैपिटल हिल पर हमले में किसी भी सांसद की भूमिका सामने आने पर उसे आपराधिक आरोप का सामना करना होगा।

अमेरिकी प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा है कि 6 जनवरी को कैपिटल हिल पर हमले में किसी भी सांसद की भूमिका सामने आने पर उसे आपराधिक आरोप का सामना करना होगा। 
द हिल न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, पेलोसी ने कैपिटल में शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, “हमें एक-दूसरे पर भरोसा करना चाहिए, हमें यहां भेजे गए लोगों का सम्मान करना चाहिए। हमारे पास सच्चाई भी होनी चाहिए, और इस पर गौर किया जाएगा।”
उन्होंने कहा, “यदि वास्तव में, यह पाया जाता है कि कांग्रेस के सदस्य इस प्रदर्शन में सहभागी थे, अगर उन्होंने अपराध का समर्थन किया और इसमें उनकी भूमिका रही तो उसके लिए अभियोजन के मामले में कांग्रेस से परे कार्रवाई की जा सकती है।”
पेलोसी की टिप्पणी तब आई है जब डेमोक्रेट ने पहले ही संदेह व्यक्त किया है कि कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने हमले में दंगाइयों की मदद की हो सकती है। हिंसा में एक पुलिस अधिकारी सहित 5 लोग मारे गए थे। 

Ujjwal Jain