न्यूयॉर्क: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2016 में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की नई किताब ‘वट हैपंड’ जल्द प्रकाशित होने जा रही है, जिसमें वह चुनाव में ट्रंप से अपनी हार सहित कई पहलुओं का खुलासा करेंगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह पुस्तक सितंबर में प्रकाशित होगी, जिसे साइमान एंड स्कस्टर प्रकाशित करेंगे। इस पुस्तक में इस बात पर रोशनी डाली जाएगी कि आखिर हिलेरी को चुनाव में ट्रंप से करारी शिकस्त कैसे मिली।
हिलेरी ने गुरुवार को ट्वीट कर इस किताब के पन्ने का लिंक शेयर करते हुए कहा, ”वट हैपंड लिखना बहुत मुश्किल रहा। हम इससे आगे बढ़ गए हैं लेकिन हम लड़ेंगे।” हिलेरी ने वट हैपंड के बारे में बताते हुए कहा, ”पूर्व में मैंने कई कारणों से इससे समझाने की कोशिश की। मुझे कई बार लगा कि मुझे सार्वजनिक जीवन में थोड़ा सहज रहना पड़ेगा।” इस किताब में कई अहम मुद्दों के बारे में बात की गई है। मसलन, ट्रंप के साथ प्रतिस्पर्धा पर उनका रुख। उन्होंने इस दौरान क्या-क्या गलतियां कीं और आखिर हार की वजह क्या रही और इन सबके बावजूद वह खुद को दोबारा पटरी पर कैसे लाईं।


Download Android App
Download iOS App

