सूडान के साउथ कोर्डोफान में दो अलग-अलग हमलों में 26 लोगों की मौत

Summary :

खार्तूम, 5 सितंबर (आईएएनएस)। सूडान के साउथ कोर्डोफान राज्य में दो अलग-अलग हमलों में कम से कम 26 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए हैं। एक वॉलंटियर ग्रुप ‘सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क’ ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को एक बयान में कहा कि गुरुवार दोपहर ‘सूडान पीपल्स लिबरेशन मूवमेंट-नॉर्थ’ (एसपीएलएम-एन) की सेनाओं ने कौडा के दक्षिण और पश्चिम में स्थित डेबी और लुवैरी पर हमला किया। एसपीएलएम-एन, पैरामिलिट्री ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ (आरएसएफ) की सहयोगी है। इस हमले में महिलाओं और बच्चों समेत 21 से ज़्यादा लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। नेटवर्क ने एक अलग बयान में…

खार्तूम, 5 सितंबर (आईएएनएस)। सूडान के साउथ कोर्डोफान राज्य में दो अलग-अलग हमलों में कम से कम 26 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए हैं।

एक वॉलंटियर ग्रुप ‘सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क’ ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को एक बयान में कहा कि गुरुवार दोपहर ‘सूडान पीपल्स लिबरेशन मूवमेंट-नॉर्थ’ (एसपीएलएम-एन) की सेनाओं ने कौडा के दक्षिण और पश्चिम में स्थित डेबी और लुवैरी पर हमला किया। एसपीएलएम-एन, पैरामिलिट्री ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ (आरएसएफ) की सहयोगी है। इस हमले में महिलाओं और बच्चों समेत 21 से ज़्यादा लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

नेटवर्क ने एक अलग बयान में कहा कि शुक्रवार तड़के एक और घटना में एसपीएलएम-एन की सेनाओं की गोलाबारी की चपेट में आने से डिलिंग शहर में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, नेटवर्क ने डेबी और लुवैरी पर हुए हमले की निंदा करते हुए इसे अगस्त के आखिर में हुए सीजफायर समझौते का उल्लंघन बताया और एसपीएलएम-एन पर आम नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

डेबी के एक ग्रामीण अस्पताल के मेडिकल सूत्र ने सिन्हुआ को बताया कि अस्पताल में 20 से ज़्यादा शव और 11 घायल लोग लाए गए हैं, जबकि मानवीय हालात बिगड़ने के डर से आम लोग इलाका छोड़कर भाग रहे हैं।

डिलिंग में एक चश्मदीद ने सिन्हुआ को बताया कि रिहायशी इलाकों में तोप के गोले गिरे, जिससे लगभग पांच आम नागरिकों की मौत हो गई और सात से ज़्यादा लोग घायल हो गए। एसपीएलएम-एन ने इन आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

2011 में बना एसपीएलएम-एन, साउथ कोर्डोफान और ब्लू नाइल राज्य के कुछ हिस्सों पर नियंत्रण रखता है।

सूडान के कोर्डोफान राज्यों में एक तरफ सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) और दूसरी तरफ आरएसएफ और एसपीएलएम-एन के बीच लड़ाई हुई है। यह अप्रैल 2023 में शुरू हुए व्यापक संघर्ष का हिस्सा है। अब चौथे साल में चल रहे इस संघर्ष में हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग देश के अंदर और बाहर विस्थापित हुए हैं।

–आईएएनएस

ओपी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.