ऑस्ट्रेलिया: एच5एन1 बर्ड फ्लू के मामले बढ़े, संक्रमित पक्षियों की संख्या पहुंची 200 पार

Summary :

सिडनी, 8 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया में एच5एन1 बर्ड फ्लू के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। तादाद 200 पार पहुंच चुकी है। इस बीच दक्षिण-पूर्वी राज्य विक्टोरिया ने इस जानलेवा स्ट्रेन को पोल्ट्री में फैलने से रोकने के लिए नए एहतियाती कदम उठाने शुरू कर गिए हैं। फेडरल डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर, फिशरीज एंड फॉरेस्ट्री (डीएएफएफ) ने एक अपडेट में कहा कि शनिवार तक ऑस्ट्रेलिया में एच5एन1 स्ट्रेन के 203 कन्फर्म या पॉजिटिव मामले सामने आए थे। इसके साथ ही अगस्त में अब तक एच5एन1 बर्डफ्लू 290 फीसदी बढ़ गया है, जबकि जुलाई के आखिर में यह तादाद 52…

सिडनी, 8 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया में एच5एन1 बर्ड फ्लू के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। तादाद 200 पार पहुंच चुकी है। इस बीच दक्षिण-पूर्वी राज्य विक्टोरिया ने इस जानलेवा स्ट्रेन को पोल्ट्री में फैलने से रोकने के लिए नए एहतियाती कदम उठाने शुरू कर गिए हैं।

फेडरल डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर, फिशरीज एंड फॉरेस्ट्री (डीएएफएफ) ने एक अपडेट में कहा कि शनिवार तक ऑस्ट्रेलिया में एच5एन1 स्ट्रेन के 203 कन्फर्म या पॉजिटिव मामले सामने आए थे।

इसके साथ ही अगस्त में अब तक एच5एन1 बर्डफ्लू 290 फीसदी बढ़ गया है, जबकि जुलाई के आखिर में यह तादाद 52 थी। शनिवार को साउथ ऑस्ट्रेलिया (एसए) में पाए गए 147 में से 28 पक्षियों में संक्रमण की पुष्टि की गई।

डीएएफएफ ने कहा कि एसए में सभी 28 नए मामले जंगली समुद्री पक्षियों के थे।

विक्टोरिया संक्रमित पक्षियों की तादाद के मामले में दूसरे नंबर पर रहा। यहां किसी ऑस्ट्रेलियाई राज्य के मुकाबले दूसरे सबसे ज्यादा यानी 43 मामले सामने आए, जिनमें 36 पक्षियों के संक्रमित होने की पुष्टि गुरुवार और शुक्रवार को हुई थी। राज्य के पश्चिम में एसए बॉर्डर के पास ये मिले थे।

विक्टोरियन सरकार ने शुक्रवार को एक निर्देश जारी किया। जिसके मुताबिक मेलबर्न समेत राज्य के दक्षिणी तटीय इलाके पर स्थित पोल्ट्री फॉर्म जिनके पास कम से कम 50 पक्षियों का झुंड है, उन्हें इन जीवों को शुरू में 14 दिनों के लिए घर के अंदर रखना होगा।

विक्टोरिया की कृषि मंत्री माइकेला सेटल ने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि इस एहतियाती कदम से एच5एन1 स्ट्रेन को फैलने से रोका जा सकेगा।

ऑस्ट्रेलिया की चीफ वेटरिनरी ऑफिसर बेथ कुकसन ने मंगलवार रात एक बयान में कहा कि साउथ ऑस्ट्रेलिया (एसए) और विक्टोरिया में एच5एन1 स्ट्रेन के नए कन्फर्म मामलों के बाद देश में कुल मामलों की संख्या 102 हो गई है, जिनमें से 81 एसए में हैं।

कुकसन ने कहा कि अब तक ऑस्ट्रेलिया के एग्रीकल्चरल सिस्टम में कोई मामला नहीं मिला है जिससे इंसानों को फिलहाल कोई खतरा नहीं है।

मंगलवार को एबीसी रेडियो पर पर्यावरण और जल मंत्री मरे वॉट ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में बड़े पैमाने पर इस घातक संक्रमण के मामलों के और बढ़ने की आशंका है। केंद्र सरकार ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में एच5एन1 स्ट्रेन से पहली बार बड़े पैमाने पर मौत की आधिकारिक पुष्टि की थी। वैज्ञानिक संस्था सीएसआईआरओ ने जांच के बाद पाया कि दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या में मृत पाए गए ग्रेटर क्रेस्टेड टर्न (समुद्री पक्षी) एच5एन1 संक्रमण से ग्रसित थे।

एच5एन1 बर्ड फ्लू स्ट्रेन ने 2022 में छह महीनों के अंदर दक्षिण अमेरिका में लगभग 30,000 सी लायन को मार डाला था। वहीं अगस्त 2025 और जनवरी 2026 के बीच दक्षिणी महासागर में ऑस्ट्रेलिया के हर्ड आइलैंड पर लगभग 13,359 दक्षिणी एलिफेंट सील के बच्चों को मार डाला था।

–आईएएनएस

केआर/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.