सना, 6 अगस्त (आईएएनएस)। यमन के हूती समूह ने दावा किया कि उसने अदन की खाड़ी में एक सऊदी तेल टैंकर को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया। इससे कुछ घंटे पहले हूती विद्रोहियों ने उत्तरी लाल सागर में एक और सऊदी टैंकर पर अलग से मिसाइल हमले का दावा किया था।
बुधवार (स्थानीय समय) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता याह्या सरेआ ने कहा कि टैंकर, जिसकी पहचान डेजी के तौर पर हुई है, एक बैलिस्टिक मिसाइल से टकराया और वापस लौटने पर मजबूर हो गया।
सरेआ ने कहा कि यह हमला समूह की सऊदी अरब के खिलाफ घोषित समुद्री नाकाबंदी का हिस्सा था, जो “नाकाबंदी के बदले नाकाबंदी” नीति के तहत थी।
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा कि हूती लड़ाके सऊदी तेल टैंकरों पर करीब से नजर रख रही है और जब तक यमन के हूती-नियंत्रित इलाकों पर लगी रोक नहीं हटाई जाती, तब तक वे दक्षिणी और उत्तरी लाल सागर से उनके रास्ते को रोक देंगे।
इस बीच, यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने कहा कि बुधवार को यमन के दक्षिणी तट पर अदन की खाड़ी में एक टैंकर के जाने के दौरान पास में एक जोरदार धमाका सुनाई दिया और बताया कि सभी क्रू सुरक्षित हैं।
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बुधवार (स्थानीय समय) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि यह घटना अदन से लगभग 95 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व में हुई।
इसमें कहा गया, “एक टैंकर के मास्टर ने बताया कि उन्होंने जहाज के पास एक जोरदार धमाका सुना और बताया कि सभी क्रू सुरक्षित हैं।”
यमन के सेंट्रल अल-बायदा प्रांत में हूती-नियंत्रित इलाके मुकायरस के लोगों ने न्यूज एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि हूती ने इलाके से अदन की खाड़ी की ओर एक मिसाइल लॉन्च की है।
यह अभी स्पष्ट नहीं है कि दोनों घटनाएं जुड़ी हुई थीं या नहीं। वहीं, हूती ने अब तक इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। यह घटना हूती और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है।
–आईएएनएस
केके/पीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App



