भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई। सुबह 9:27 पर सेंसेक्स 163 अंक, 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,743 और निफ्टी 13 अंक, 0.06 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 24,636 पर था। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स में 260 अंको का उछाल देखा गया था। शुरुआती कारोबार में बाजार में खरीदारी को सपोर्ट डिफेंस शेयरों से मिल रहा है।
डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी
Index में निफ्टी इंडिया डिफेंस 1.25 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके अलावा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फार्मा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी ऑयल एंड गैस भी हरे निशान में थे। वहीं निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी पीएसई लाल निशान में थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 78 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,527 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 79 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,859 पर था।
Sensex में गेनर्स और लूजर्स शेयर
सेंसेक्स पैक में टाइटन, इटरनल, BEL, SBI, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और सन फार्मा गेनर्स थे। पावर ग्रिड, ट्रेंट, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, TCS, NTPC, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, इन्फोसिस,एचडीएफसी बैंक और इंडिगो लूजर्स थे।
वैश्विक बाजारों में उतार चढ़ाव
वैश्विक बाजारों में भी मिला जुला कारोबार देखने को मिला है। टोक्यो, हांगकांग, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। वहीं, शंघाई हरे निशान में था। बुधवार के सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार में मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ, जबकि टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.83 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजार पर बाजार जानकारों की राय
बाजार जानकारों ने कहा कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और कमजोरी के बाद भी सपोर्ट लेवल अभी भी बना हुआ हैं। इससे ऊपर की ओर एक मजबूत उछाल की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, 24775 का लेवल पार करना अभी भी जरूरी है, लेकिन 24,650 के ऊपर सीधे जाने से संभावित ब्रेकआउट मूव की शुरुआत हो सकती है।



Download Android App
Download iOS App




