चुनावी चंदा जुटाने के मामले में रो खन्ना भारतीय-अमेरिकियों में सबसे आगे

Summary :

वाशिंगटन, 12 नवंबर (आईएएनएस)। हाउस ऑफ रिप्रजेंटिव के सदस्य रो खन्ना ने बताया कि उनके चुनावी अभियान के पास वर्तमान में 1.66 करोड़ डॉलर (16.6 मिलियन डॉलर) की नकद राशि है, जो आठ भारतीय-अमेरिकी प्रतिनिधि सभा सदस्यों और नवनिर्वाचित सदस्यों में सबसे अधिक है। यह जानकारी फेडरल इलेक्शन कमीशन (एफईसी) के रिकॉर्ड की समीक्षा से सामने आई है। रो खन्ना के चुनावी अभियान ने यह भी बताया कि उन पर कोई कर्ज नहीं है। कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना के चुनावी अभियान के पास मौजूद नकद राशि अन्य सात भारतीय-अमेरिकी सांसदों और नवनिर्वाचित सदस्यों की संयुक्त राशि लगभग 1.11…

वाशिंगटन, 12 नवंबर (आईएएनएस)। हाउस ऑफ रिप्रजेंटिव के सदस्य रो खन्ना ने बताया कि उनके चुनावी अभियान के पास वर्तमान में 1.66 करोड़ डॉलर (16.6 मिलियन डॉलर) की नकद राशि है, जो आठ भारतीय-अमेरिकी प्रतिनिधि सभा सदस्यों और नवनिर्वाचित सदस्यों में सबसे अधिक है। यह जानकारी फेडरल इलेक्शन कमीशन (एफईसी) के रिकॉर्ड की समीक्षा से सामने आई है। रो खन्ना के चुनावी अभियान ने यह भी बताया कि उन पर कोई कर्ज नहीं है।

कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना के चुनावी अभियान के पास मौजूद नकद राशि अन्य सात भारतीय-अमेरिकी सांसदों और नवनिर्वाचित सदस्यों की संयुक्त राशि लगभग 1.11 करोड़ डॉलर से भी अधिक रही।

रो खन्ना के अभियान सूत्रों ने बताया कि 14 अक्टूबर तक 2026 के चुनावी चक्र के दौरान उसे 1.53 करोड़ डॉलर की प्राप्ति हुई और 95 लाख डॉलर खर्च किए गए। इस अवधि में उनके अभियान की कुल नकद शेष राशि उनकी कुल प्राप्तियों से भी अधिक रही।

अन्य मौजूदा सांसदों में वॉशिंगटन से प्रतिनिधि प्रमिला जयपाल ने 17.5 लाख डॉलर नकद राशि होने की जानकारी दी जबकि कैलिफोर्निया के एमी बेरा के पास 16.5 लाख डॉलर की नकद राशि थी।

वहीं, वर्जीनिया के सुहास सुब्रमण्यम ने लगभग 7.46 लाख डॉलर नकद राशि होने की सूचना दी। प्रमिला जयपाल और सुहास सुब्रमण्यम पर कोई कर्ज नहीं था जबकि एमी बेरा पर 80,000 डॉलर का कर्ज दर्ज किया गया।

प्रमिला जयपाल के अभियान को चुनावी चक्र के दौरान 29 लाख डॉलर प्राप्त हुए और 32 लाख डॉलर खर्च किए गए। एमी बेरा ने 15 लाख डॉलर की प्राप्ति और 17 लाख डॉलर के व्यय की जानकारी दी। वहीं, सुहास सुब्रमण्यम को इसी अवधि में 17 लाख डॉलर प्राप्त हुए और लगभग 11 लाख डॉलर खर्च किए गए।

भारतीय-अमेरिकी नवनिर्वाचित सदस्यों के पास चुनाव जीतने से पहले अपेक्षाकृत कम नकद भंडार था। एरिजोना के प्रथम कांग्रेसनल जिले में रिपब्लिकन उम्मीदवार जे फीली को हराने वाले अमीश शाह ने 14 अक्टूबर तक 57 लाख डॉलर की प्राप्ति और 55 लाख डॉलर के खर्च की सूचना दी। उनके पास लगभग 2.06 लाख डॉलर शेष थे और करीब 37,000 डॉलर का कर्ज था।

पिया दांडिया, जिन्होंने फ्लोरिडा के 22वें जिले में रिपब्लिकन उम्मीदवार केसी असकर को पराजित किया, ने 46 लाख डॉलर की प्राप्ति और 39 लाख डॉलर के व्यय की जानकारी दी। उनके अभियान के पास लगभग 7.35 लाख डॉलर नकद राशि थी और 2.47 लाख डॉलर का कर्ज था।

हालांकि, केसी असकर की कुल प्राप्तियां पिया दांडिया से अधिक रहीं। उन्हें 74 लाख डॉलर मिले, जिनमें 66.9 लाख डॉलर का स्वयं द्वारा दिया गया ऋण शामिल था। उनके अभियान ने 55 लाख डॉलर खर्च किए, 19 लाख डॉलर नकद शेष रहे और 4 लाख डॉलर ऋण चुकाने के बाद भी 62.9 लाख डॉलर का कर्ज बना रहा।

जे फीली ने 38 लाख डॉलर की प्राप्ति और 36 लाख डॉलर के खर्च की सूचना दी, जिसके बाद उनके पास लगभग 1.83 लाख डॉलर नकद बचे और 3.30 लाख डॉलर का कर्ज रहा।

समीक्षा किए गए भारतीय-अमेरिकी सांसदों में थानेदार के पास 30 सितंबर तक 59 लाख डॉलर की नकद राशि थी, जो दूसरी सबसे बड़ी राशि थी। हालांकि, उनके अभियान पर 1.444 करोड़ डॉलर का कर्ज भी था, जो उनकी नकद राशि से काफी अधिक था। चुनावी चक्र के दौरान उनके अभियान को 32 लाख डॉलर प्राप्त हुए और 42 लाख डॉलर खर्च किए गए।

राजा कृष्णमूर्ति के हाउस अभियान खाते में 30 सितंबर तक लगभग 47,000 डॉलर थे जबकि उनके सीनेट अभियान खाते में करीब 33,000 डॉलर मौजूद थे।

हाउस अभियान खाते में 39 लाख डॉलर की प्राप्ति और 2.1 करोड़ डॉलर का व्यय दर्ज किया गया जबकि सीनेट अभियान खाते में क्रमशः 3.16 करोड़ डॉलर की प्राप्ति और 3.15 करोड़ डॉलर का व्यय दर्ज किया गया।

सीनेट अभियान की प्राप्तियों में अन्य अधिकृत समितियों से प्राप्त 1.94 करोड़ डॉलर के ट्रांसफर भी शामिल थे। चुनावी फंड जुटाने की तुलना करते समय ऐसे ट्रांसफर को ध्यान में रखना आवश्यक होता है क्योंकि विभिन्न अभियान खातों की प्राप्तियों को सीधे जोड़ देने से एक ही धनराशि की दोहरी गणना हो सकती है।

–आईएएनएस

पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.