वॉशिंगटन, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी वैश्विक टैरिफ नीति को अमेरिका की खुशहाली का कारण बताया। उन्होंने कहा दावा किया है कि इन शुल्कों की वजह से अमेरिका समृद्ध हुआ है और विदेशी कंपनियां अपना मैन्युफैक्चरिंग कारोबार अमेरिका में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर हुई हैं।
साउथ कैरोलिना के मर्टल बीच में आयोजित एक रिपब्लिकन रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने टैरिफ को अपनी पसंदीदा नीतियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि इससे सरकार को राजस्व मिल रहा है और अमेरिकी लोगों के लिए नौकरियां पैदा हो रही हैं।
ट्रंप ने कहा कि यह मेरा सबसे पसंदीदा शब्द है। मुझे टैरिफ बहुत पसंद हैं। मुझे यह शब्द पसंद है। इसने हमें बेहद अमीर बना दिया है।
राष्ट्रपति ने कहा कि टैरिफ की वजह से विदेशी कंपनियों के सामने साफ विकल्प होता है। या तो वे अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले सामान पर अतिरिक्त शुल्क चुकाएं या फिर उन उत्पादों का निर्माण अमेरिका के भीतर करें।
विदेशी वाहन निर्माताओं के साथ अपनी बातचीत का उदाहरण देते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं उनसे कहता हूं, ‘आपको 25 प्रतिशत टैरिफ देना होगा।’ वे कहते हैं, ‘हम ऐसा नहीं कर सकते।’ तब मैं कहता हूं, ‘ठीक है, जरूरी नहीं है। अमेरिका आइए और अपनी कारें यहीं बनाइए।’
ट्रंप के अनुसार, इस नीति की वजह से साउथ कैरोलिना और देश के अन्य हिस्सों में मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर का निवेश आ रहा है।
उन्होंने दावा किया कि हमने 40 साल तक कोई नया कार कारखाना नहीं बनाया था। और अब हम अपने इतिहास में पहले से कहीं ज्यादा कार प्लांट और फैक्ट्रियां बना रहे हैं।
ट्रंप ने कहा कि इस समय अमेरिका में कुल 19.2 ट्रिलियन डॉलर का निवेश आ रहा है। हालांकि, उपलब्ध विवरण में इस आंकड़े का पूरा ब्योरा, निवेश करने वाली कंपनियों के नाम या समय अवधि की जानकारी नहीं दी गई।
उन्होंने कहा कि अभी अमेरिका में 19.2 ट्रिलियन डॉलर का निवेश हो रहा है। किसी भी देश में किसी भी समय इतना निवेश नहीं हुआ है। ट्रंप ने इस निवेश को निर्माण क्षेत्र में बढ़ती नौकरियों से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सैकड़ों, और संभवतः हजारों, फैक्ट्रियां बनाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि निर्माण क्षेत्र की नौकरियां तेजी से बढ़ रही हैं क्योंकि ये सभी प्लांट और फैक्ट्रियां बन रही हैं। देशभर में सैकड़ों, शायद हजारों फैक्ट्रियां तैयार की जा रही हैं।
राष्ट्रपति ने दावा किया कि विनिर्माण क्षेत्र कई वर्षों में सबसे तेज गति से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव जीतने के बाद शेयर बाजार 80 बार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है और एक सामान्य रिटायरमेंट खाते की औसत कीमत में लगभग 40,000 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
ट्रंप ने अपने आर्थिक तर्क को नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से भी जोड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि डेमोक्रेटिक पार्टी चुनाव जीतती है, तो उनकी कर, व्यापार और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी नीतियां पलट दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि आपके टैक्स बढ़ जाएंगे। आपकी आय कम हो जाएगी। आपकी नौकरियां चली जाएंगी।
ट्रंप ने अपने समर्थकों से मंगलवार को होने वाले रिपब्लिकन रनऑफ चुनाव में सीनेट उम्मीदवार डार्लीन ग्राहम के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके आर्थिक कार्यक्रम को जारी रखने के लिए कांग्रेस पर रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण बनाए रखना जरूरी है।
–आईएएनएस
एवाई/एएस
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



