भारतीय पारंपरिक पहनावे में साड़ी का स्थान सबसे खास है। शादी-ब्याह हो या तीज-त्योहार, ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। हालांकि, एक बेहतरीन साड़ी लुक तभी पूरा होता है जब उसके साथ सही ज्वेलरी कैरी की जाए। अगर आप भी अपने लुक को एलिगेंट और शाही बनाना चाहती हैं, तो देवी-देवताओं की आकृतियों से प्रेरित ये 4 टेंपल झुमका डिजाइंस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं।
Maa Lakshmi Temple Jhumka

पारंपरिक टेंपल ज्वेलरी में देवी लक्ष्मी की नक्काशी वाले झुमके सदाबहार पसंद हैं। इनमें ऊपर की ओर माता लक्ष्मी की बारीक नक्काशी होती है, जो चेहरे को एक दिव्य और आकर्षक लुक देती है। इन्हें किसी भी सिल्क साड़ी के साथ पहनें और बालों में ट्रेडिशनल गजरा लगाकर अपना लुक पूरा करें।
Meenakari Work Temple Jhumka

अगर आप पारंपरिक लुक में थोड़ा आधुनिक और रंगीन टच चाहती हैं, तो मीनाकारी वर्क वाले टेंपल झुमके चुनें। बारीक कारीगरी और खूबसूरत रंगों का यह मेल पट्टू या बनारसी साड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। त्योहारों या सावन के मौकों पर यह आपको भीड़ से अलग दिखाएगा।
Gold Finising Heavy Temple Jhumka

जिन महिलाओं को भरा-पूरा और भव्य ज्वेलरी लुक पसंद है, उनके लिए हैवी गोल्ड फिनिश टेंपल झुमका एकदम सही विकल्प है। चौड़े और हैवी बॉर्डर वाली साड़ियों के साथ यह डिजाइन सबसे ज्यादा फबता है। इस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए माथे पर एक छोटी सी पारंपरिक बिंदी जरूर लगाएं।
Antique and Stone Temple Jhumka

चमकदार सोने की जगह आजकल मैट और एंटीक फिनिश ज्वेलरी का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। स्टोन वर्क वाले ये झुमके आपको एक एलिगेंट और विंटेज वाइब देते हैं। इन्हें आप पेस्टल या सॉलिड शेड्स की चंदेरी और कॉटन-सिल्क साड़ियों के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App




