राखी पर खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए आउटफिट के साथ सही एक्सेसरीज और झुमकों का चुनाव बेहद अहम होता है। यदि आप भी इस रक्षाबंधन सूट या साड़ी के साथ सही ज्वेलरी चुनना चाहती हैं, तो झुमकों के ये ट्रेंडी डिजाइंस आपके लुक में चार-चांद लगा सकते हैं।
Pearl and Simple Gold Tone Jhumka

गोल्डन और सिल्वर के इस वर्सेटाइल कॉम्बिनेशन में मोतियों की लटकन इसे परफेक्ट फेस्टिव वाइब देती है। यह हैवी ट्रेडिशनल झुमका साड़ी और हैवी सूट दोनों के साथ खूब जचता है।
Minimal Traditional Jhumka

अगर आपको हैवी ज्वेलरी के बजाय हल्का और आरामदायक लुक पसंद है, तो यह मिनिमल डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इसका कॉम्पैक्ट साइज फेस्टिव वियर के साथ-साथ डेली वियर के लिए भी बिल्कुल सही है।
Latkan Jhumka

कुंदन और पर्ल वर्क से सजा यह लड़ी स्टाइल झुमका आपके लुक को एक रॉयल और क्लासी टच देता है। इसे पहनने के बाद आपको किसी और एक्सेसरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे आप साड़ी, सूट या फ्यूजन आउटफिट्स के साथ ‘स्टेटमेंट पीस’ की तरह स्टाइल कर सकती हैं।
Long Hook Jhumka

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर फिनिश और ड्रॉप-शेप वाले ये झुमके आपको एक परफेक्ट बोहो-चिक लुक देंगे। यह डिज़ाइन विशेष रूप से चिकनकारी कुर्ती, कॉटन सूट और सिंपल साड़ी के साथ बहुत आकर्षक लगता है।



Download Android App
Download iOS App




