Simple Raksha Bandhan Mehndi Designs: राखी पर ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मेहंदी आपके लुक को पूरा करती है। अगर आपको हाथों में बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी की जगह साफ-सुथरा और एलिगेंट लुक पसंद है, तो ये 5 सिंपल और खूबसूरत डिजाइन्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।
Bail Mehndi

हथेली के बीचों-बीच छोटा सा फूल बनाकर आसपास पतली पत्तियों की बेल बनाएं। उंगलियों पर भी बारीक फूल-पत्ती का पैटर्न ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ बेहद प्यारा लगता है।
Mandala Mehndi

हथेली के सेंटर में छोटा गोल मंडला बनाएं और बारीक डॉट्स व पतली लाइनों से इसे सजाएं। उंगलियों पर सिर्फ एक-दो बारीक लाइनें रखें ताकि हाथ भरा-भरा न लगे और लुक निखर कर आए।
Arabic Mehndi

सिंपल और स्टाइलिश लुक पसंद करने वालों के लिए यह परफेक्ट है। इसमें हथेली के एक कोने से फूल-पत्तियों की बेल शुरू होकर उंगलियों तक जाती है, जिससे हाथ हैवी दिखे बिना काफी सुंदर लगता है।
Finger Mehndi

अगर आपको बेहद हल्का और मॉडर्न लुक चाहिए, तो हथेली खाली रखकर सिर्फ उंगलियों पर बारीक जाली, छोटे फूल या बारीक लाइन्स बनवाएं। यह दिखने में बेहद क्लासी लगता है।
Back Hand Mehndi

हाथ के पिछले हिस्से के लिए ज्वेलरी पैटर्न या फ्लोरल डिजाइन बेहतरीन ऑप्शन है। कलाई पर पतली बेल और हाथ के पीछे छोटा सा फूल का पैटर्न काफी अट्रैक्टिव दिखता है।



Download Android App
Download iOS App




