हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस पावन अवसर पर महिलाएं न सिर्फ नए और सुंदर कपड़े पहनती हैं, बल्कि पूरे विधान के साथ सोलह श्रृंगार भी करती हैं।
श्रृंगार की बात हो और हाथों में रची मेहंदी का जिक्र न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! अगर आप भी इस साल तीज के मौके पर भीड़ से अलग और सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो पारंपरिक मेहंदी के बजाय पाकिस्तानी स्टाइल मेहंदी डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं। इन दिनों ये डिजाइंस महिलाओं के बीच काफी ट्रेंड में हैं। आइए जानते हैं पाकिस्तानी मेहंदी के 4 ऐसे ट्रेंडी पैटर्न्स के बारे में, जो आपके हाथों का रूप संवार देंगे।
Jaal Mehndi

अगर आप अपनी हथेलियों पर कुछ मॉडर्न और बारीक डिजाइन बनवाना चाहती हैं, तो फाइन जाल वर्क विथ बोल्ड आउटलाइन सबसे बेस्ट चॉइस है। इसमें डार्क और बोल्ड आउटलाइन के साथ बीच में बारीक जाल का पैटर्न बनाया जाता है। यह फ्यूजन लुक दिखने में बहुत ही रॉयल लगता है और आपके तीज लुक में चार चांद लगा देता है।
Border & Leaf Pattern

लीफ यानी पत्तियों वाले पैटर्न्स पाकिस्तानी मेहंदी की पहचान माने जाते हैं। इस डिजाइन में हाथों के किनारों पर खूबसूरत लीफ बॉर्डर और बोल्ड आउटलाइन बनाई जाती है। यह आपके हाथों को एक ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक देती है। अगर आप तीज पर एथनिक अनारकली सूट या लाइट लहंगा पहन रही हैं, तो यह मेहंदी डिजाइन आपके ऊपर बहुत जचेगी।
Floral Pattern Mehndi

गुलाब और कमल के बड़े-बड़े मोटिफ्स के साथ की जाने वाली शेडिंग वाली मेहंदी इन दिनों काफी पॉपुलर है। अगर आप खुद घर पर मेहंदी लगाने की कोशिश कर रही हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए आसान भी रहेगा। सबसे पहले डार्क कोन से बड़े फूल और पत्तियां बनाएं, फिर उनके अंदर हल्के हाथों से शेडिंग करें। रचने के बाद इसका रंग और निखार देखते ही बनता है।
Full Hand Heavy Mehendi

अगर आपको मेहंदी से भरे-भरे हाथ पसंद हैं और आप कुछ रॉयल ट्राई करना चाहती हैं, तो फुल हैंड भरमा पाकिस्तानी मेहंदी आपके लिए परफेक्ट है। बारीक जाली, झूमर और फ्लोरल पैटर्न्स से भरा यह हैवी डिजाइन हाथों पर बेहद खूबसूरत लगता है। इसे लगवाने के बाद आपको हाथों में अलग से कोई एक्सेसरी या ब्रेसलेट पहनने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।



Download Android App
Download iOS App




