हरियाली तीज पर अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए ढूँढ रही हैं यूनिक मेहंदी डिज़ाइन्स? तो अब आपकी तलाश ख़त्म हुई! इस खास त्यौहार पर आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हम लाए हैं 4 लेटेस्ट और ट्रेंडिंग मेहंदी डिज़ाइन्स, जो आपको सबसे अलग और खूबसूरत दिखाएंगे।
Shiv- Parvati Mehndi

सावन और हरियाली तीज का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में आप अपनी मेहंदी में शिव-पार्वती की खूबसूरत मेहँदी हाथो में बनवा सकती है। इस तरह की मेहंदी न सिर्फ देखने में यूनिक लगती है, बल्कि त्योहार के लिए एक दम परफेक्ट है।
Mor Mehndi

हरियाली तीज जैसे त्योहार पर मोर वाली मेहंदी भी काफी खूबसूरत लगती है। हथेली के बीच में मोर की आकृति बनाकर उसके पंखों को बारीक पैटर्न से सजाया जा सकता है। यह डिज़ाइन विशेष रूप से कुंवारी लड़कियाँ भी इसे ट्राई कर सकती हैं।
Bail Mehndi

हर महिला को हाथों पर पूरी तरह भरी हुई मेहंदी पसंद हो, यह जरूरी नहीं है। अगर आप सिंपल लेकिन खूबसूरत डिजाइन चाहती हैं, तो बेल वाली मेहंदी आपके लिए सही रहेगी। इसमें फूल, पत्तियों और छोटी-छोटी बेलों का पैटर्न बनाया जाता है। यह डिजाइन हाथों को ज्यादा भरा हुआ दिखाए बिना एक सुंदर और एलिगेंट लुक देती है।
Mandala Mehndi

मंडला डिजाइन अपनी सादगी और खूबसूरत पैटर्न के लिए काफी पसंद की जाती है। इसमें हथेली के बीच में गोल आकार की डिजाइन बनाई जाती है और उसके आसपास छोटे-छोटे डॉट्स, पत्तियां या बेलों के पैटर्न से सजावट की जाती है। यह डिजाइन देखने में क्लासी होने के साथ हाथों पर काफी साफ-सुथरी नजर आती है।
Also Read: Latest Mehndi Designs For Sawan: हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे ये 4 यूनिक मेहंदी डिजाइन्स



Download Android App
Download iOS App




