Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office: ‘आवारापन 2’ की आंधी के आगे टिक नहीं पाई ‘बंटवारा 1947’, 8वें दिन का कलेक्शन कर देगा हैरान

Summary :

बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ₹119 करोड़ (नेट) का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं ₹150 करोड़ के भारी बजट में बनी सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की कमाई बुरी तरह गिरकर लाखों में सिमट गई है। जानिए 8वें दिन की कमाई, हॉलीवुड फिल्म 'इनसिडियस' का ओपनिंग कलेक्शन।

सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों के बीच दिलचस्प जंग चल रही है। एक तरफ इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ है, जो सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है। दूसरी तरफ सनी देओल की बड़े बजट वाली ‘बंटवारा 1947’ है, जो दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम साबित हो रही है। 8वें दिन यानी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि जनता का प्यार किस फिल्म को मिल रहा है।

‘आवारापन 2’ की दहाड़ बरकरार, 8 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

Awarapan vs Batwara 1947 Box Office
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office ( Source: Social Media)

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही शानदार परफॉर्म करते हुए ₹113.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था। 8वें दिन (शुक्रवार) को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन इसके बावजूद इसने ₹5.50 करोड़ का बिजनेस दर्ज किया।

इस कमाई के साथ देश में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹119 करोड़ हो चुका है। वहीं अगर दुनियाभर (WorldWide) के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ₹169 करोड़ के आंकड़े को छू चुकी है। सिर्फ ₹45 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म इमरान हाशमी के करियर की सबसे सफल सोलो हिट साबित हो चुकी है।

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, लाखों में सिमटी कमाई

Batwara 1947 Box Office Collection
Batwara 1947 Box Office Collection ( Source: Social Media)

दूसरी तरफ, आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी और सनी देओल के रोल वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। करीब ₹150 करोड़ के बड़े बजट में बनी यह फिल्म अपना बजट वसूलने के लिए भी तरस रही है।

फिल्म ने पहले हफ्ते में ₹33.60 करोड़ जुटाए थे, लेकिन 8वें दिन (शुक्रवार) इसकी कमाई में 44% से ज्यादा की गिरावट आई और यह सिर्फ ₹75 लाख (अमर उजाला अनुसार ₹34.35 लाख) पर सिमट गई। 8 दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹34.35 करोड़ ही हो पाया है। फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर सका है।

‘इनसिडियस’ और ‘खलीफा’ का कैसा रहा हाल?

Prithviraj Sukumaran Khalifa Collection
Prithviraj Sukumaran Khalifa Collection ( Source: Social Media)

शुक्रवार को हॉरर लवर्स के लिए हॉलीवुड फिल्म ‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन भारत में ₹2.85 करोड़ की ठीक-ठाक शुरुआत की है, जिसमें सबसे ज्यादा कमाई अंग्रेजी और हिंदी बेल्ट से हुई है।

दूसरी ओर, पृथ्वीराज सुकुमारन की थ्रिलर फिल्म ‘खलीफा’ ने अपने दूसरे दिन ₹2.30 करोड़ का कारोबार किया। इसके साथ ही खलीफा का कुल कलेक्शन ₹7.65 करोड़ तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में यश की बड़ी फिल्म ‘टॉक्सिक‘ के रिलीज होने से इन सभी फिल्मों की स्क्रीन काउंट और कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है।

Read More: Kareena Kapoor Viral Video: क्या तीसरी बार मां बनने वाली हैं Kareena Kapoor? Viral Video..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।