Kareena Kapoor Viral Video: क्या तीसरी बार मां बनने वाली हैं Kareena Kapoor? Viral Video में बेबी बंप को छाते से छुपाता दिखा Bodyguard

Summary :

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो है। ब्लैक जिम वियर में नजर आईं करीना का टमी एरिया देखकर फैंस अंदाज़ा लगा रहे हैं कि क्या वो तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं? वीडियो में बॉडीगार्ड छाते से उन्हें छिपाता दिख रहा है, जिससे ये सस्पेंस और गहरा हो गया है। जानिए क्या है इस वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई।

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में छा गई हैं। रीसेंट में सोशल मीडिया पर करीना का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। ब्लैक कलर के जिम आउटफिट में नज़र आईं करीना का टमी एरिया देखकर हर कोई हैरान है और यह लोग अंदाज़ा लगाने लगे हैं कि क्या एक्ट्रेस तीसरी बार मां बनने वाली हैं?

हद तो तब हो गई जब पैपराजी के कैमरे से बचाने के लिए उनके बॉडीगार्ड ने छाते (Umbrella) से उन्हें छिपाने की पूरी कोशिश की। इस एक हरकत ने इंटरनेट पर सस्पेंस और क्यूरोसिटी को कई गुना बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो के पीछे का पूरा सच।

ब्लैक जिम वियर में स्पॉट हुईं बेबो, पैपराज़ी को देखते ही छुपाने लगीं टमी

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 मुंबई में पैपराजी ने करीना कपूर को स्पॉट किया, जिसके बाद उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना ऑल-ब्लैक जिम आउटफिट में नज़र आ रही हैं।

वायरल हो रही क्लिप में ध्यान खींचने वाली बात यह है कि करीना कपूर का बेबी बंप जैसा कुछ साफ दिखाई दे रहा है। जैसे ही पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद करना चाहा, उनके साथ मौजूद सिक्योरिटी गार्ड तुरंत आगे आ गया और छाते (Umbrella) से उन्हें कवर करने की कोशिश करने लगा। बॉडीगार्ड की इस हरकत ने सोशल मीडिया यूजर्स का शक और गहरा कर दिया है।

सोशल मीडिया पर फैंस के आए मजेदार कमेंट्स, पूछा- ‘क्या तैमूर और जेह को मिलने वाला है छोटा भाई-बहन?’

Kareena Kapoor baby Bump Viral Video
Kareena Kapoor baby Bump Viral Video ( Source: Social Media)

जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया, फैंस ढेरों कमेंट्स करने लगे। यूजर्स तरह-तरह के अंदाज़ा लगाने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या करीना सच में तीसरी बार मां बनने वाली हैं?” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “लगता है तैमूर और जेह के घर नया मेहमान आने वाला है”

हालांकि, कुछ फैंस इस बात पर भी बहस कर रहे हैं कि यह वीडियो नया है या पुराना। कई लोगों का कहना है कि यह उनकी किसी पुरानी प्रेगनेंसी के समय का वीडियो हो सकता है जिसे अब दोबारा शेयर किया जा रहा है। वीडियो में करीना का वॉक और बॉडी लैंग्वेज देखकर इंटरनेट दो ग्रुप्स में बंट गया है।

जानिए क्या है इस वायरल वीडियो का पूरा सच और कैसी है करीना-सैफ की फैमिली

Kareena Kapoor latest Spotted
Kareena Kapoor latest Spotted ( Source: Social Media)

आपको बता दें कि करीना कपूर खान ने 16 अक्टूबर 2012 को बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान से शादी की थी। दोनों के दो प्यारे बेटे हैं-  बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म दिसंबर 2016 में हुआ था, वहीं छोटे बेटे जहांगीर अली खान (जेह) का जन्म फरवरी 2021 में हुआ था।

फिलहाल, इस वायरल वीडियो और प्रेगनेंसी की खबरों पर करीना कपूर या सैफ अली खान की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। बॉलीवुड में अक्सर ऐसी रूमर्स उड़ती रहती हैं, लेकिन जब तक बेबो खुद इसकी कन्फर्मेशन नहीं कर देतीं, तब तक फैंस सिर्फ अंदाज़ा ही लगा सकते हैं।

Read More: ‘वंदे मातरम्’ पर Sharmila Tagore के बयान से गरमाई बहस, खुद की ही बेटी ने खोल दी पोल- देखें..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।