भारत, अमेरिका और खाड़ी देशों के 200 से अधिक हिंदू तीर्थयात्रियों ने शनिवार को उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में 100 साल पुराने महाराजा परमहंस जी मंदिर में दर्शन किये। इस दौरान सुरक्षा के लिए 600 कर्मियों की तैनाती की गई थी।
खैबर पख्तूनख्वा के करक जिले के टेरी गांव में परमहंस जी के मंदिर और ‘समाधि’ का पिछले साल जीर्णोद्धार किया गया था। वर्ष 2020 में एक भीड़ ने वहां तोड़फोड़ की थी जिसकी विश्व स्तर पर निंदा की गई थी।
हिंदुओं के समूह में भारत के लगभग 200 श्रद्धालु थे, जबकि दुबई से पंद्रह, बाकी अमेरिका और अन्य खाड़ी राज्यों से थे।
अधिकारियों ने कहा कि भारतीय यात्रियों ने लाहौर के पास वाघा सीमा पार किया और सशस्त्र कर्मियों ने उन्हें मंदिर तक पहुंचाया। इस कार्यक्रम का आयोजन पाकिस्तानी हिंदू काउंसिल द्वारा पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के सहयोग से किया गया।
टेरी गांव में महाराजा परमहंस का 1919 में निधन हो गया था।


Download Android App
Download iOS App


