इस वक़्त गाजा पट्टी की सीमाओं पर हज़ारों इजराइली सेनाओं का जमावड़ा इकठ्ठा है। इजराइली सरकार को इस वक़्त हमास द्वारा किये गए हमले के कारण अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें की दक्षिणी इजराइल से शनिवार के दिन हमासी आतंकी संगठन ने करीबन 150 लोगों को बंधक बना लिया। जहां इन इजराइली लोगों को गाजा पट्टी के गुप्त स्थानों पर रखा गया है। जिनमें महिलाओं से लेकर बच्चे और बुज़ुर्ग भी शामिल है। इन बंधनको को लेकर कई लोगों की अपनी-अपनी प्रतिक्रिया सामने आ रही है, जिसमें लोग ये उम्मीद कर रहे हैं की क्या ये बंधक जीवित भी बचेंगे ?
क्या होगा हमास और इजराइल के बीच समझौता ?
150 बंधकों की बात करें तो बताया जा रहा है की क़तर, मिस्र और कुछ और देश हैं जो पर्दे के पीछे रहकर कुछ बंधकों की रिहाई के लिए कोशिशें कर रहे हैं। वहीँ दूसरी ओर इस बात की भी संभावना जताई जा रही है की हमास और इजराइल की जेल में बंद हुए 36 फ़लस्तीनी महिलाओं और किशोरों की रिहाई के बदले में हमास के अंदर फंसे बंधकों में से महिलाओं और बच्चों को छोड़ दिया जा सकता है। दोनों के बीच ही गुस्सा और तनाव चरम पर है। समझौते होने की गुंजाइश पर अभी कुछ बात नहीं किया जा सकता। लेकिन इजराइल के साथ कई बड़े-बड़े देश हैं जो उसका समर्थन कर रहे हैं। लेकिन हमास के ऊपर भी कई देशों का हाथ है। तो समझौते को लेकर सोचना अभी काफी मुश्किल है।


Download Android App
Download iOS App


