…जब ‘Howdy Modi’ का कई भाषाओं में PM मोदी ने दिया जवाब, देखें VIDEO

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 50 हजार अमेरिकी भारतीयों को संबोधित करते हुए ‘हाउडी मोदी’ के जवाब में कहा कि भारत में सब कुछ ठीक है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात को कई अन्य भाषाओं में व्यक्त करने की कोशिश की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 50 हजार अमेरिकी भारतीयों को संबोधित करते हुए ‘हाउडी मोदी’ के जवाब में कहा कि भारत में सब कुछ ठीक है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात को कई अन्य भाषाओं में व्यक्त करने की कोशिश की। भारत में भाषाओं की विविधता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “सब चंगे सी, मजामा छे, एलम सौकियाम, सब खूब भालो, सबू भाल्लाछी।” 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में वहां मौजूद अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे अमेरिकी मित्र इससे आश्चर्यचकित हैं कि मैंने क्या कह दिया। प्रेसिडेंट ट्रंप और मेरे अमेरिकी मित्रों, मैंने भारतीय भाषाओं में केवल यह कहा कि सब कुछ ठीक है।” 

मोदी ने कहा कि भारत भिन्न भाषाओं, भिन्न संस्कृति, भिन्न खानपान के साथ विविधताओं से भरपूर है और यही इसकी अनूठी पहचान है और ताकत है। उन्होंने कहा, “हमारा जीवंत लोकतंत्र हमारा आधार है और यही हमारी प्रेरणा है।” 

‘Howdy Modi’ कार्यक्रम में बोले PM मोदी- अब की बार, ट्रंप सरकार

Desk Team