रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 24 फरवरी से जारी है। महायुद्ध के बीच अब तक 6.4 मिलियन से ज्यादा लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचायी जा चुकी है। इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को ओसीएचए के हवाले से कहा कि 5.7 मिलियन से अधिक लोग को खानपान की चीजें मुहैया करायी गई। जबकि 655,000 से ज्यादा लोगों को नकद सहायता प्रदान की गई है। इनसे लोगों ने अपनी सबसे बुनियादी जरूरतों को पूरा किया।
1.5 मिलियन से अधिक लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सहायता दी गई। वहीं लगभग 352,000 लोगों को स्वच्छ पानी और शुद्धता से भरे प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराए गए। इसमें कहा गया है कि लगभग 430,000 लोगों को आंतरिक रूप से सुरक्षा सेवाएं और महत्वपूर्ण कानूनी सेवाएं मिली हैं। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने चेतावनी दी कि अभी भी वहां कई और लोगों को तत्काल सहायता की आवश्यकता है।


Download Android App
Download iOS App



