अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में तूफान ‘फ्लोरेंस’ के दस्तक देने के साथ ही पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नवजात भी है। सीएनएन के मुताबिक, श्रेणी 1 के इस तूफान ने नॉर्थ कैरोलिना के तट पर दस्तक दी। इससे पहले शुक्रवार दोपहर को तूफान का स्तर घटा दिया गया था लेकिन बाद में इसे दोबारा बढ़ा दिया गया। विलमिगटन की पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि एक घर पर पेड़ गिरने से एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई जबकि पिता को पास के अस्पताल में ले जाया गया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, नॉर्थ कैरोलिना के हैम्पस्टेड में एक और शख्स की मौत हो गई। पेंडर काउंटी के आपात प्रबंधन के निदेशक टॉम कॉलिन्स ने कहा कि महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई, एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाई थी। नॉर्थ कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर ने कहा कि पावर जनरेटर कनेक्ट करने का प्रयास कर रहे 78 वर्षीय पुरूष की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। वहीं सीबीएस17 टेलीविजन का कहना है कि 77 वर्षीय पुरूष की तूफान ने जान ली। प्रशासन ‘फ्लोरेंस’ तूफान की वजह से बाढ़ की स्थिति से चिंतित है।


Download Android App
Download iOS App



