डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने बुधवार को कहा कि वह कोविड-19 महामारी को पलक झपकते समाप्त कर देने का झूठा वादा नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महामारी पर कथित कुप्रबंधन के लेकर निशाने पर हैं और उन्होंने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में वायरस को खत्म करने का वादा किया है।
बाइडेन ने कोरोना वायरस से निपटने के ट्रंप के तरीके को पीड़ितो का ‘‘अपमान’’ करार दिया। बाइडेन ने डेलावेयर के विलमिंगटन में अपने भाषण में कहा, ‘‘अगर मैं जीत भी जाता हूं तो भी इस महामारी को खत्म करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मैं आपसे यह वादा करता हूं , हम पहले ही दिन से सही काम करना शुरू करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



