IDF का दावा, गाजा के एक स्कूल में भारी मात्रा में हथियार मिले

Summary :

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने शनिवार को गाजा के एक स्कूल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिलने का दावा किया है।IDF ने कहा कि उसकी विशिष्ट डोवदेवन इकाई ने एक हाई स्कूल में छापेमारी की। उसमें हथियारों और गोला-बारूद के साथ सैन्य उपकरण भी पाए। HIGHLIGHTS अस्पतालों और स्कूलों का इस्तेमाल कर रहा है हमास IDF ने स्कूल में छापेमारी के दौरान हमास के कई सदस्यों को उतारा मौत के घाट अल-शिफा के परिसर से IDF ने हथियार बरामद करने का भी दावा किया IDF ने कहा कि उसने स्कूल में छापेमारी के दौरान हमास के कई सदस्यों…

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने शनिवार को गाजा के एक स्कूल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिलने का दावा किया है।IDF ने कहा कि उसकी विशिष्ट डोवदेवन इकाई ने एक हाई स्कूल में छापेमारी की। उसमें हथियारों और गोला-बारूद के साथ सैन्य उपकरण भी पाए।

HIGHLIGHTS

  • अस्पतालों और स्कूलों का इस्तेमाल कर रहा है हमास
  • IDF ने स्कूल में छापेमारी के दौरान हमास के कई सदस्यों को उतारा मौत के घाट
  • अल-शिफा के परिसर से IDF ने हथियार बरामद करने का भी दावा किया

IDF ने कहा कि उसने स्कूल में छापेमारी के दौरान हमास के कई सदस्यों को भी ढेर कर दिया। इजरायली सेना का कहना है कि हमास अपने सैन्य आदेशों की आड़ में अस्पतालों और स्कूलों का इस्तेमाल कर रहा है एवं नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। IDF ने छापेमारी के दौरान गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफा के परिसर से कथित हथियार बरामद करने का भी दावा किया है। अल-शिफा अस्पताल प्रबंधन और गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पताल के हमास के लिए कमांड सेंटर होने के आरोपों से इनकार किया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team