अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात को लेकर चिंतित हैं कि जब डेमोक्रेट सदन में बहुमत में आ जाएंगे तो उन पर महाभियोग लगाया जा सकता है और वह ऐसा होने को एक ‘वास्तविक संभावना’ के रूप में देख रहे हैं। उनके एक करीबी सूत्र ने सीएनएन से यह बात कही। सूत्र ने सोमवार रात साथ ही यह भी कहा कि ट्रंप इस बात को लेकर हालांकि कोई निश्चित नहीं हैं कि ऐसा होगा ही।
व्हाइट हाउस के करीबी एक अन्य सूत्र ने सीएनएन को बताया कि पश्चिम विंग के अंदर के सहयोगियों का मानना है कि महाभियोग लगाने का एकमात्र मुद्दा जो हो सकता है, वह राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान वित्तीय उल्लंघन को लेकर है, जो राष्ट्रपति के पूर्व निजी वकील माइकल कोहेन द्वारा स्टोर्मी डेनियल्स और करेन मैकडॉगल को चुप कराने के लिए भुगतान करने से जुड़ा हुआ है। दोनों महिलाओं ने ट्रंप के साथ प्रेम-प्रसंग होने का आरोप लगाया है।


Download Android App
Download iOS App



