पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज को लाहौर स्थित अस्पताल में भर्ती उनके बीमार पिता व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ रखने की इजाजत दे दी है। पंजाब प्रांत के गवर्नर चौधरी मुहम्मद सरवर ने जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, सरवर ने गुरुवार को कहा कि इमरान खान ने मरियम और शरीफ के स्वास्थ्य की जानकारी मांगी थी, जिसके बाद उन्होंने पंजाब सरकार को पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी मरियम को स्थानांतरित कर सर्विस अस्पताल में उनके साथ ही भर्ती करने संबंधित कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने का निर्देश दिया।
सूत्रों का दावा है कि प्रधानमंत्री खान ने पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बूजदार से भी बात की और उन्हें निर्देश दिया कि वह मरियम के उनके पिता नवाज के साथ रहने की व्यवस्था करें।


Download Android App
Download iOS App



