इमरान सरकार नहीं चला पायेंगे – जरदारी

Summary :

करतारतपुर कॉरिडोर मामले को लेकर भारत -पाकिस्तान के बीच जारी वाकयुद्ध के बीच रविवार को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ जरदारी ने इस

करतारतपुर कॉरिडोर मामले को लेकर भारत -पाकिस्तान के बीच जारी वाकयुद्ध के बीच रविवार को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ जरदारी ने इस बात पर संदेह जताया कि प्रधानमंत्री इमरान खान अपना कार्यकाल पूरा कर पायेंगे।

समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी(पीपीपी) के सह-अध्यक्ष श्री जरदारी ने सादिकबाद में पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा,‘‘ जो सरकार काम नहीं कर सकती उसे सत्ता से बाहर हो जाना चाहिए। वह (प्रधानमंत्री इमरान खान) देश की अर्थव्यवस्था को नहीं संभाल सकते और ना ही वह अपने झूठे वादों को पूरा कर सकते हैं।’’ उन्होंने अपने बयान से यू टर्न लेने के लिए श्री खान की निंदा भी की।

गत माह श्री खान ने कहा था कि अडोल्फ हिटलर और नेपोलियन बोनापार्ट स्थिति के अनुसार अपनी रणनीति में बदलाव नहीं लाने के कारण असफल हुए थे। उसके मद्देनजर श्री जरदारी ने सवाल किया,‘‘

हिटलर और नेपोलियन को हीरो के रूप में क्यों याद करें। केवल एक युद्ध की बात नहीं है। हिटलर के कारण बड़ पैमाने पर खून-खराबा हुआ था।

imran khan

श्री खान को इसके बारे में सोचना चाहिए। लोगों को महत्व दें।’’ रिपोर्ट के अनुसार श्री जरदारी ने यह भी कहा कि श्री खान ने कई पुस्तकें पढ़ हैं लेकिन उन्हें एक चीज भी समझ में नहीं आती है।
No Image

Desk Team