पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने घातक कोरोना वायरस के मद्देनजर एहतियाती कदमों पर चर्चा करने और खतरे से निपटने के वास्ते समग्र रणनीति तैयार करने के लिए उच्चस्तरीय अंतर मंत्रालयी बैठक करने का निर्देश दिया है। चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अब तक 106 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 4,515 लोग संक्रमित हुए हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य मामलों के विशेष सहायक डॉ. जफर मिर्जा करेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, खान ने निर्देश दिया कि सुझावों के साथ बैठक के निष्कर्ष के बारे में एक सप्ताह के भीतर उनके कार्यालय को जानकारी दी जाए।
केंद्र सरकार उल्फा (आई) गुट से शांति वार्ता करने के लिए है तैयार : हिमन्त विश्व शर्मा
इस बीच, चीनी राजदूत याओ जिंग ने एक वीडियो के माध्यम से कहा कि चीन में हुबेई प्रांत के वुहान शहर में रह रहे 500 पाकिस्तानी नागरिक सुरक्षित हैं और दोनों देशों की सरकार मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अब तक तीन चीनी नागरिकों में संदिग्ध संक्रमण के मामले सामने आए हैं, लेकिन इनमें से किसी में इस वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।


Download Android App
Download iOS App



