पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी आसिफा भुट्टो जरदारी ने कहा है कि पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान के खाते में सफलता से ज्यादा असफलताएं हैं। एक मीडिया रिपोर्ट मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार को आसिफा ने कहा, “इमरान खान के खाते में सफलता से ज्यादा असफलताएं हैं। अभिव्यक्ति की आजादी, संघ की स्वतंत्रता, मानवाधिकारों का दमन हुआ है। ये सब उनके कार्यकाल में हो रहा है।”
आसिफा बेनजीर भुट्टो और आसिफ अली जरदारी के तीन बच्चों में सबसे छोटी हैं। सबसे बड़े बिलावल भुट्टो जरदारी विपक्षी दल पाकिस्तान पीपुल्ल पार्टी के अध्यक्ष हैं। आसिफा ने यह भी कहा कि उन्होंने इमरान के शासन तथा पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की तानाशाही में काफी समानता देखी। उन्होंने कहा कि इमरान खान के पास भी वहीं कैबिनेट मंत्री हैं जैसे मुशर्रफ के थे। आसिफा (26) ने खान पर उनके पिछले वादों को लेकर हमला बोला।

उन्होंने कहा, “उन्होंने पाकिस्तान की जनता से (खान) वादा किया था कि वे एक करोड़ नौकरियां देंगे। वास्तव में उन्होंने और ज्यादा अस्थिरता पैदा कर दी है और इस आर्थिक अस्थिरता के कारण लाखों लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है।” उन्होंने कहा, “उन्होंने वादा किया था कि वे 50 लाख घर बनाएंगे। उन्होंने एक भी घर नहीं बनाया है, बल्कि उन्होंने लाखों घर बरबाद कर दिए हैं।”
आसिफा ने कहा, “उन्होंने वादा किया था कि वे दूसरे देशों से मदद मांगने से पहले आत्महत्या कर लेंगे। हालांकि वे हाथों में वहीं भीख का कटोरा लिए प्रत्येक देश के सामने देखे जा रहे हैं।” उन्होंने कहा, “इमरान खान के पाकिस्तान में यही हो रहा है। यू-टर्न के बाद यू-टर्न।”
इतनी मुश्किलों के बावजूद राजनीति में आने के लिए अपनी प्रेरणा के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी दादी, अपनी मां को इसमें खोया है और ‘मेरे परिवार ने कई बलिदान किए हैं।’ उन्होंने कहा, “मेरा भाई पूरे पाकिस्तान के लिए बोलता है, और हम इसके लिए बोलते रहेंगे और अपने अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी का समर्थन करते रहेंगे।”


Download Android App
Download iOS App



