पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘दोस्ती’ पर तंज कसा है और दोनों पर देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति और सीमा पर तनाव पैदा करके पीएमएल-एन के पक्ष में माहौल बनाने का आरोप लगाया।
शरीफ और उनकी बेटी मरियम को अबू धाबी से शुक्रवार रात यहां पहुंचने पर हिरासत में ले लिया गया। दोनों को जवाबदेही अदालत द्वारा एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया गया है और क्रमश: 10 साल और सात साल कैद की सजा सुनाई गई है।
क्रिकेट से राजनीति में आए इमरान खान ने ट्वीट किया, ‘यह जान के आश्चर्य होता है कि जब भी नवाज शरीफ समस्या में होते हैं, पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ जाता है और आतंकवादी गतिविधियां बढ़ जाती हैं। क्या यह महज संयोग है?’
खान का ट्वीट ‘मोदी का जो यार है, गद्दार है, गद्दार है’ नारे पर आधारित है, जो पीटीआई के कार्यकर्ता और समर्थक अपने जनसभाओं में दोहराते हैं। उन्होंने खबर पख्तूनख्वाह के पूर्व मुख्यमंत्री अकरम खान दुर्रानी के काफिले पर बन्नू में हुए हमले की निंदा की। इस हमले में दुर्रानी बाल-बाल बच गए थे, लेकिन चार लोगों की मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App




