PM मोदी के खिलाफ बोलते इमरान के मंत्री शेख रशीद को लगा करंट

Summary :

दुनियाभर से पर मात खा चुका पाकिस्‍तान अब बौखलाया हुआ है और इमरान खान के मंत्री लगातार भारत के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं।

दुनियाभर से पर मात खा चुका पाकिस्‍तान अब बौखलाया हुआ है और इमरान खान के मंत्री लगातार भारत के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तानी सरकार में रेल मंत्री शेख रशीद एक सभा को संबोधित कर रह थे, जब वह भाषण दे रहे थे तभी उनके हाथ में पकड़े माइक में करंट आ गया और उनको करंट लग गया। और वह डर गए। 

चिन्मयानंद मामले में SC का UP सरकार को निर्देश, आज ही पीड़िता को कोर्ट में करें पेश

उन्हें अपना भाषण भी रोकना पड़ा। करंट लगने के बाद भी पाकिस्तानी रेल मंत्री रशीद चुप नहीं हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कहा कि वे इस जलसे को नाकाम नहीं कर सकते हैं। अब यह वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है। 

बैंक धोखाधड़ी होने देने वाला ‘गारंटर’ कौन : प्रियंका गांधी

बता दें कि कुछ समय पहले ही शेख रशीद की लंदन की सड़कों पर पिटाई हुई थी। एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद बाहर निकले शहीद को उनके बयान से नाराज लोगों ने घेर लिया और उन पर अंडे फेंके तथा धक्कामुक्की की थी। इस घटना के बाद लोग वहां से भाग निकले थे।

Desk Team