भारत और अमेरिका ने अवैध नशीले पदार्थों के खतरे से निपटने के लिए मादक पदार्थ रोधी नियमों, जानकारी साझा करने और कानून प्रवर्तन पर सहयोग बढ़ा दिया है। भारत-अमेरिका नशीले पदार्थ रोधी कार्यकारी समूह (सीएनडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक के दौरान दोनों देशों ने नीतिगत भागीदारी के द्विपक्षीय मसौदे के लिए प्रतिबद्धता जताई और दोनों देशों में गैर कानूनी नशीले पदार्थ के खतरे को कम करने में मदद के लिए सहयोग बढ़ाया।
कार्यकारी समूह ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्ष जानकारी साझा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने किया। बैठक में दोनों देशों ने दवाओं और अवैध नशीले पदार्थ के गैरकानूनी उत्पादन, निर्माण, तस्करी, वितरण पर रोक लगाने में सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई और साथ ही इनके उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले रसायनों पर भी रोक लगाने का संकल्प जताया।


Download Android App
Download iOS App



