इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को दावा किया कि भारत अपने घरेलू मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में “किसी प्रकार की कार्रवाई” कर सकता है।
खान ने अपनी फौज को तैयार रहने को भी कहा है।
खान ने झेलम जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह कहा।
इससे पहले पाकिस्तानी फौज ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना द्वारा “बिना उकसावे” के की गयी गोलीबारी में दो पाकिस्तानी फौजियों के मारे जाने का दावा किया था।
खान ने कहा, “मैं पिछले पांच महीनों से दुनिया से कह रहा हूँ कि दुनिया का ध्यान कश्मीर और (संशोधित) नागरिकता कानून के प्रति हो रहे विरोध से हटाने के लिए मोदी-आरएसएस सरकार निश्चित तौर पर पीओके में किसी प्रकार की कार्रवाई करेगी।”
खान ने कहा कि उन्होंने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को भारत के खतरे से आगाह किया है और बाजवा ने उनसे कहा है कि पाकिस्तान तैयार है।


Download Android App
Download iOS App


