73 दिन चले डोकलाम विवाद के बाद पहली बार भारत-चीन सीमा वार्ता

Summary :

NULL

73 दिनों तक चले डोकलाम गतिरोध के बाद पहली बार भारत और चीन के बीच बातचीत हो रही है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के स्टेट काउंसिलर यांग जिची के बीच वार्ता हो रही है। दोनों पक्षों के बीच की ये बातचीत काफी अहम मानी जा रही है। क्योंकि 73 दिनों तक चले डोकलाम गतिरोध के 28 अगस्त को खत्म होने के बाद बातचीत का यह पहला है।

मीटिंग में 4000 किलोमीटर सीमा पर शांति बरकरार रखने के लिए विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है।

बता दे कि मंगलवार को चीन ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों के लिए डोकलाम को एक बड़ी चुनौती बताया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि ये बातचीत सीमा मुद्दे पर फोकस होगी। उनका कहना है कि शांति बहाली के लिए हमें ऐसे विवादों का जल्द से जल्द निपटारा करना चाहिए।

गौरतलब है कि चीन और भारत के सैनिक डोकलाम में 16 जून से एक दूसरे के सामने डटे हुए थे। दरअसल, भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को वहां एक सड़क बनाने से रोक दिया था। चीन उस इलाके में सड़क बना रहा था। जिस पर भूटान अपना दावा करता है। बाद में, 28 अगस्त को भारत और चीन के बीच आपसी सहमति के बाद गतिरोध खत्म हुआ।

भारत-चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) जम्मू कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश तक है। इसमें से 220 किलोमीटर सीमा सिक्किम में पड़ती है। दोनों पक्ष विवाद को सुलझाने के लिए अब तक विशेष प्रतिनिधियों की बातचीत के 19 दौर आयोजित कर चुके हैं। ये 20वें दौरे की बातचीत हो रही है। इस बातचीत में दोनों देश सीमा विवाद के मुद्दे को प्राथमिकता से सुलझाने की कोशिश करेंगे।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Desk Team