कटक: इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के अंतिम छोर पर हैं लेकिन सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा कि पूर्व कप्तान अब भी भारत के लिये मैच विजेता हैं और ड्रेसिंग रूम में प्रेरणादायी बने रहेंगे। धोनी ने कटक में बीती रात सीरीज के शुरूआती टी 20 में ऊपर चौथे नंबर पर भेजे जाने के बाद 22 गेंद में नाबाद 39 रन बनाये, इसके बाद उन्होंने स्टंप के पीछे चार खिलाड़ियों को आउट किया जिससे भारत ने श्रीलंका पर 93 रन की विशाल जीत दर्ज की।
धेनी ने 272 मैचों में 201 खिलाड़ियों को आउट किया, वह कामरान अकमल (211 मैचों में 207 खिलाड़ियों को आउट किया) के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 200 या इससे ज्यादा खिलाड़ियों को आउट करने वाले दूसरे विकेटकीपर हैं। राहुल ने कहा, ड्रेसिंग रूम में अब भी वह प्रेरणादायी हैं। वह मैच विजेता हैं और वह हमेशा यही बने रहेंगे। उन्होंने कहा, उनकी फिटनेस अच्छी है और जैसे ही वह बल्लेबाजी करने उतरे, उन्होंने आक्रामकता बरतनी शुरू कर दी।
राहुल 61 रन पर आउट हो गये, धोनी ने फिर फिनिशर की भूमिका शानदार ढंग से निभाते हुए 22 गेंद में नाबाद 39 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था जिससे भारत ने तीन विकेट पर 180 रन बनाये। उन्होंने कहाकि पता नहीं आप किस फार्म की बात कर रहे हो, लेकिन हर बार मैं टीवी खोलता हूं या उनके साथ ड्रेसिंग रूम उनके साथ खेलता हूं तो वह हमेशा ही रन बनाते हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



