भारत ने बृहस्पतिवार को काबुल हवाई अड्डे के पास हुए घातक बम धमाकों की कड़ी निंदा की और कहा कि इन धमाकों ने एक बार फिर उस आवश्यकता को उजागर किया है कि आतंक के विरुद्ध दुनिया को एक साथ आने की जरूरत है।
रूसी अधिकारियों के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस की खबर के अनुसार दो बम धमाकों में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं और 13 अन्य घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा, “आज के हमलों ने आतंक और आतंकवादियों को प्रश्रय देने वालों के विरुद्ध विश्व के एकमत से खड़े होने की आवश्यकता को सुदृढ़ किया है।”
मंत्रालय ने हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना भी प्रकट की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “भारत आज काबुल में हुए बम धमाकों की कड़ी निंदा करता है। हम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति तहेदिल से संवदेना प्रकट करते हैं।” मंत्रालय ने कहा, “हम घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।”


Download Android App
Download iOS App


