पाकिस्तान ने आज कहा कि भारत ने मौत की सजा का सामना कर रहे कुलभूषण जाधव के पासपोर्ट और उनकी सेवा के ब्योरे पर उसके सवालों का जवाब नहीं दिया है। साथ ही, इस्लामाबाद ने इसे अफसोसनाक बताया। विदेश कार्यालय प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैसल ने कहा कि पाकिस्तान ने सेवारत भारतीय नौसेना कमांडर कुलभूषण जाधव को गिरफ्तार किया था,
जिन्होंने पाकिस्तान में कई आतंकवादी घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी थी। उन्होंने कहा, ‘‘यह अफसोसनाक है कि भारत ने इस पर हमें अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है कि कमांडर कुलभूषण जाधव के पास हुसैन मुबारक पटेल का पासपोर्ट या भारतीय नौसेना से अपनी सेवानिवृत्ति का कोई और ब्योरा कैसे था।’’
जाधव (47) को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप में अप्रैल में मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने भारत की अपील पर मई में उनकी सजा के क्रियान्वन पर रोक लगा दी थी।
एक अन्य सवाल के जवाब में फैसल ने इस बात की पुष्टि की कि पाकिस्तान के एक प्रतिनिधिमंडल ने खुफिया और आतंकवाद निरोध के बारे में वार्ता करने के लिए भारत की यात्रा की थी लेकिन यह दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय यात्रा नहीं थी। बल्कि, यह क्षेत्रीय आतंक रोधी ढांचे (आरएटीएस) के तहत और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के आतंकवाद रोधी तंत्र के तहत हुई थी। भाषा सुभाष एकता
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



