पाकिस्तान की एक संसदीय समिति को बताया गया है कि भारत से ऐसा कोई समझौता नहीं किया गया है जो पाकिस्तान को नमक कम कीमत पर भारत को निर्यात करने पर बाध्य करता हो। एक रिपोर्ट के अनुसार, सीनेट की पेट्रोलियम मामलों की स्थाई समिति को सोमवार को यह जानकारी दी गई।
पाकिस्तान खनिज विकास विभाग (पीएमडीसी) के महानिदेशक ने समिति को बताया कि सोशल मीडिया पर भारत को नमक निर्यात के बारे में जो सूचनाएं पाई जा रही हैं, वे गलत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है जो पाकिस्तान को नमक को कम कीमत पर भारत को बेचने पर बाध्य करता हो।
हालांकि, उन्होंने समिति से कहा कि यह सच है कि पाकिस्तान के पास नमक को लेकर अपना कोई ब्रांड नहीं है। जबकि, भारत ने अपनी ब्रांडिंग को बेहतर बनाया है और ‘वह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पाकिस्तानी नमक को अच्छे दामों पर बेच रहा है।’ पीएमडीसी के महानिदेशक ने समिति को बताया कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी नमक पर दो सौ फीसदी शुल्क लगा दिया है।


Download Android App
Download iOS App



