मालदीव के विकास के लिए पूर्णतः: प्रतिबद्ध है भारत : जयशंकर

Summary :

एक अन्य कार्यक्रम में जयशंकर ने मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ भारतीय दूतावास के नए भवन का शिलान्यास किया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात कर द्वीपीय देश के विकास के लिए भारत की पूर्ण प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। जयशंकर चौथी इंडियन ओशन कांफ्रेंस (आईओसी) में भाग लेने के लिए मालदीव आए हुए हैं। 
विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ स्वागत के लिए आपका धन्यवाद राष्ट्रपति सोलिह। ‘भारत पहले’ की नीति लागू करने के लिए प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) की शुभकामना और शुक्रिया उन तक पहुंचाया। हमारी पूर्ण प्रतिबद्धता का आश्वासन उन्हें दिया। आईओसी 2019 की अच्छी मेजबानी के लिए मालदीव को बधाई।’’ 

एक अन्य कार्यक्रम में जयशंकर ने मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ भारतीय दूतावास के नए भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत-मालदीव, संबंधों के भविष्य की मजबूत नींव रख रहे हैं।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ नए दूतावास भवन स्थल पर।’’ जयशंकर ने मंगलवार को मालदीव के संसद में अध्यक्ष मोहम्मद नशीद से भेंट कर उनसे चर्चा की। 

Desk Team