अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस से भारत का ऊर्जा आयात बहुत कम है और यह रेखांकित करना महत्वपूर्ण होगा कि एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में भारत को अपने हितों के हिसाब से फैसले लेने होंगे।
उन्होंने कहा कि लेकिन भारत को यह बात दृढ़ता से स्पष्ट करनी चाहिए कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले पूरी तरह गलत हैं।
चीन के साथ सीमा पर भारत के गतिरोध को ‘बहुत परेशानी वाला’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि इस विषय पर और अधिक ध्यान देना होगा तथा भारत अपनी रक्षा के लिए जो भी करता है, अमेरिका उसका समर्थन करता है।
हिलेरी ने इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए यह बात कही।


Download Android App
Download iOS App



