विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्तिवार को कहा कि भारत अगले महीने दोहा में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस की मेजबानी में अफगानिस्तान पर आयोजित की जाने वाली विशेष दूतों की बैठक को ‘सकारात्मक’ रूप से देख रहा है।
गुतारेस दोहा में एक और दो मई को इस बैठक की मेजबानी करेंगे।
बैठक में भारत के हिस्सा लेने के सवाल पर जयशंकर ने कहा, “हम इसे देख रहे हैं। हम इसे सकारात्मक रूप से देख रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हम समय करीब आने पर उचित फैसला लेंगे, लेकिन हम इसे देख जरूर रहे हैं।”
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य अफगानिस्तान की स्थिति पर टिकाऊ तरीके से आगे बढ़ने के लिए सामान्य लक्ष्यों के इर्दगिर्द अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत करना है।


Download Android App
Download iOS App



