विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को यहां कहा कि भारत हमेशा मालदीव का एक भरोसेमंद सुरक्षा साझेदार रहेगा। भारत ने मालदीव के साथ पांच करोड़ डॉलर के रक्षा ऋण समझौते पर भी हस्ताक्षर किये हैं जिससे इस द्वीपीय राष्ट्र में नौवहन क्षेत्र में क्षमता निर्माण सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। दो दिवसीय दौरे पर यहां आए जयशंकर ने मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी से भी मुलाकात की।
उन्होंने ट्वीट किया, “रक्षा मंत्री मारिया दीदी के साथ सौहार्दपूर्ण मुलाकात। हमारे रक्षा सहयोग पर उपयोगी आदान-प्रदान हुआ। भारत हमेशा मालदीव का एक भरोसेमंद सुरक्षा साझेदार रहेगा।” उन्होंने कहा, “रक्षा मंत्री मारिया दीदी के साथ यूटीएफ हार्बर परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर करने की खुशी है। इससे मालदीव की तटरक्षक क्षमताएं बढ़ेंगी और क्षेत्रीय एचएडीआर परियोजना को मदद मिलेगी। विकास में साझेदार, सुरक्षा में भी साझेदार।”


Download Android App
Download iOS App


