काजल अग्रवाल ने शेयर की फोटोज, बोलीं- मैं ब्लैक कलर की आउटफिट पहनना छोड़ दूंगी…

Summary :

काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से छाई हुई हैं। शादी के बाद की ये काफी ग्लैमरस फोटोज हैं, जिनसे फैंस नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल उन चुनिंदा स्टार्स में हैं, जो दक्षिण की होने के बावजूद बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने में कामयाब रही हैं। हाल में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ हॉट फोटो शेयर की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं।
 
इन दिनों भी काजल सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से छाई हुई हैं। काजल अग्रवाल ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। उनके फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए काजल ने कैप्शन में लिखा कि वे अब से ब्लैक कलर की आउटफिट पहनना छोड़ देंगी। 
काजल ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है इस फोटो में काजल का अंदाज देखने लायक है।  बता दें कि शादी के बाद शायद यह पहला ऐसा मौका है जब काजल ने फोटोशूट करवाया है। तस्वीर में काजल काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं, जिसपर उनके फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। काजल ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मैं ब्लैक कलर के आउटफिट पहनना छोड़ दूंगी अगर और गहरे रंग का अविष्कार होता है तो”। 
काजल के फैंस इस तस्वीर पर अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार दे रहे हैं। उनको तस्वीर पर काफी अच्छे कमेंटस भी देखने को मिल रहे हैं, जहां एक यूजर ने हार्ट इमोटिकॉन लगाए तो वहीं दूसरे यूजर ने आग वाली इमोटिकॉन का इस्तेमाल किया। आपको बता दें उनकी इस तस्वीर को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। काजल अक्सर अपने पति गौतम के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जिसपर उनके फैंस अपने कमेंटस द्वारा काफी प्यार बरसते हैं। 
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने साल 2020 में 30 अक्टूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू संग शादी रचाई थी, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। फैंस दोनों को एक साथ देखना बेहद पसंद करते हैं। काजल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2004 में बॉलीवुड में कदम रखा था, जहां उन्होंने फिल्म क्यूं हो गया ना से शुरुआत की। इसके अलावा वह सिंघम, स्पेशल 26 में भी नजर आ चुकी हैं। 

Desk Team