भारत, यूएई व्यापार समझौता : निवेश, व्यापार संवर्धन पर तकनीकी परिषद का गठन होगा

Summary :

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच पिछले महीने आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के मकसद से हुए मुक्त व्यापार समझौते के तहत निवेश और व्यापार संवर्धन के लिए तकनीकी परिषद का गठन किया जाएगा।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच पिछले महीने आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के मकसद से हुए मुक्त व्यापार समझौते के तहत निवेश और व्यापार संवर्धन के लिए तकनीकी परिषद का गठन किया जाएगा। रविवार को जारी व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के अनुसार, दोनों पक्ष ‘‘इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन पर किसी अनावश्यक नियामक बोझ’’ से बचने का भी प्रयास करेंगे। इसमें कहा गया है कि भारत और यूएई द्विपक्षीय निवेश और व्यापार संवर्धन के लिए तकनीकी परिषद का गठन करेंगे, जिसमें दोनों पक्षों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
 

Desk Team