बोस्टन में भारतीय-अमेरिकी लोगों के समूह ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में रैली निकाली। शून्य से नीचे के तापमान की परवाह न करते हुए बोस्टन और आसपास रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग ऐतिहासिक हार्वर्ड स्क्वेयर पर रविवार को एकत्र हुए और रैली निकाली।
आयोजकों ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। रैली में शामिल लोगों ने यह कानून लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संसद का आभार प्रकट किया।
ये लोग पोस्टर और बैनर लिए हुए थे जिन पर लिखा था, ‘‘हम संशोधित नागरिकता कानून का समर्थन करते हैं’’, ‘‘भारतीय-अमेरिकी सीएए का समर्थन करते हैं’’, ‘‘सीएए प्रताड़ना के शिकार अल्पसंख्यकों को नागरिकता देता है।’’ आयोजकों ने बताया कि यह रैली लोगों को अधिनयिम के बारे में जानकारी देने और अधिनियम के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए निकाली गई।


Download Android App
Download iOS App


