बीजिंग : भारत के लोगों के लिए को आने वाले समय में ब्राजील में प्रवेश के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी । ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने घोषणा की है कि चीन और भारतीय पर्यटकों को अब ब्राजील में प्रवेश के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी।
ब्राजील के अखबार फोल्हा डे एस पाउलो की खबर के अनुसार राष्ट्रपति ने कहा है कि शुरुआत में इसके लिए दूसरे पक्ष की ओर से छूट की शर्त नहीं होगी।
ब्राजली सरकार अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जापान और कनाडा के नागरिकों को लघु अवधि की पर्यटन और व्यापार यात्राओं के लिए वीजा की छूट दे रही है। उन्होंने कहा कि अब इस सूची में अगला देश भारत होगा।
चीन की आबादी 1.39 अरब और भारत की 1.3 अरब है। भारत और चीन दोनों ब्रिक्स के सदस्य हैं। ब्रिक्स के तीन अन्य देश ब्राजील, रूस और दक्षिण अफ्रीका हैं। बोलसोनारो ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली क्विंग से मुलाकात की। यह उनकी चीन की पहली आधिकारिक यात्रा है।


Download Android App
Download iOS App



