चीन की आक्रमकता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। बता दे कि एक तरफ जहां चीन भारत के साथ बातचीत से सीमा विवाद हल करने के दावे कर रहा है लेकिन दूसरी तरफ लगातार धमकियां दे रहा है। अब ड्रैगन ने ताइवान को लेकर भारत को गीदड़भभकी दे डाली है।
खबरों के अनुसार, चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स के संपादक ने सीधी धमकी दी है कि अगर भारतीय शक्तियां ताइवान को लेकर खेलती हैं तो चीन पूर्वोत्तर को भारत से अलग करने की कार्रवाई कर सकता है।
ग्लोबल टाइम्स के संपादक हू शिजिन ने ट्वीट किया है, ‘भारत की सामाजिक ताकतें ताइवान के मुद्दे पर खेल रही हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि हम उत्तरपूर्व भारत में अलगाववादी ताकतों का समर्थन कर सकते हैं और सिक्किम को अलग कर सकते हैं। इन तरीकों से हम जवाबी कदम उठा सकते हैं। भारतीय राष्ट्रवादियों को अपने बारे में सोचना चाहिए। उनका देश नाजुक है।
आपको बता दे कि भारतीय मीडिया ने ताइवान के विदेश मंत्री जोसफ वू का इंटरव्यू लिया था उस इंटरव्यू में ताइवान के विदेश मंत्री जोसफ वू कहा था कि ताइवान कभी ड्रैगन (चीन) का हिस्सा नहीं रहा। ताइवान के विदेश मंत्री जोसफ वू ने दुनियाभर के लोगों से ताइवान के अस्तित्व को स्वीकार करने की भी अपील की थी।
वही, इसके बाद भारत में मौजूद ड्रैगन का दूतावास यानि चीनी दूतावास ने भी आपत्ति जताई थी और साथ ही कहा था कि ताइवान को मंच देने से वन-चाइना पॉलिसी का उल्लंघन हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



