वाशिंगटन : भारत और अमेरिका ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान से कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल एवं ठोस कार्रवाई करे कि उसकी धरती का इस्तेमाल अन्य देशों के खिलाफ आतंकवाद के लिए नहीं किया जाएगा।
दोनों देशों ने पाकिस्तान से यह भी कहा कि वह मुंबई और पठानकोट हमलों समेत सीमापार से हुए आतंकी हमलों के कसूरवारों के खिलाफ मुकदमा शुरू करे।
भारत और अमेरिका के बीच 2+2 वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान के मुताबिक, दोनों देशों ने पाकिस्तान से अल कायदा, आईएसआईएस, लशकर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हक्कानी नेटवर्क, हिज्ब-उल-मुजाहिदीन, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी समेत सभी आतंकवादी नेटवर्कों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने को कहा।
भारत और अफगानिस्तान, पाकिस्तान पर अफगान तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और अन्य आतंकवादी समूहों को पनाह देने का आरोप लगाता है।
यह बयान भारत-अमेरिका के बीच दूसरी 2+2वार्ता के बाद जारी किया गया है। यह वार्ता विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ एवं रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और के बीच हुई है। यह वार्ता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ऐतिहासिक मतदान के बीच विदेश मंत्रालय में बुधवार को हुई।


Download Android App
Download iOS App


