युद्ध शुरू हुआ, तो इजराइल के खिलाफ बमबारी करने में सक्षम है ईरान : हिज्बुल्ला

Summary :

लेबनान में हिज्बुल्ला के एक बड़े नेता ने कहा है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध होता है तो अमेरिकी समर्थी इजराइल भी इससे अछूता नहीं रहेगा।

लेबनान में हिज्बुल्ला के एक बड़े नेता ने कहा है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध होता है तो अमेरिकी समर्थी इजराइल भी इससे अछूता नहीं रहेगा। ईरान के समर्थित हिज्बुल्ला के हसन नसरल्ला ने कहा, “ईरान इजराइल के खिलाफ पूरी ताकत के साथ बमबारी करने में सक्षम है।
हिज्बुल्ला की तरफ से यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। वही, दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरान के बीच वाक्युद्ध तेज हो गया है।
नसरल्ला ने आगे कहा, ‘‘जब अमेरिकी यह समझेंगे कि यह युद्ध इजराइल को समाप्त कर सकता है, तो वे पुनर्विचार करेंगे।’’ साथ ही उसने कहा कि इस क्षेत्र में हमारी सामूहिक जिम्मेदारी ईरान में अमेरिकी युद्ध को रोकने की दिशा में काम करने की है। 
नसरल्ला ने कहा कि इस संघर्ष को बढ़ाने में ना तो सऊदी अरब और ना ही संयुक्त अरब अमीरात का कोई फायदा है। बता दें कि अमेरिका हिज्बुल्ला को एक आतंकवादी संगठन मानता है। 

Desk Team