ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को इस्लामाबाद पहुंचने वाले हैं, इस दौरान वह वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय मुद्दों और द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत करेंगे। डॉन न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जरीफ ने प्रधानमंत्री इमरान खान, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से मिलने का समय तय किया है।
ईरान के विदेश मंत्री के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी आ रहे हैं, जिसमें राजनीतिक और आर्थिक विशेषज्ञ भी शामिल हैं। जरीफ ने पिछले कुछ वर्षो में इस्लामाबाद के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखा है और इस दौरान नियमित रूप से पाकिस्तान का दौरा भी किया है। उन्होंने आखिरी बार मई 2019 में पाकिस्तान का दौरा किया था।


Download Android App
Download iOS App



